बोकारो, अप्रैल 21 -- दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा पूर्वी पंचायत अंतर्गत बिसुगडिया निवासी सुनीता देवी ने दुगदा थाना में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा एवं उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि गत 19 अप्रैल की रात्रि लगभग 9.30 बजे अपने आंगन में सासु मां फुलकुमारी देवी एवं भतीजी रानी कुमारी के साथ बैठी थी। इसी दौरान घर के पिछवाड़े दीवार लांघ कर दो अज्ञात अपराधी पिस्तौल दिखाते हुए हम सभी की तरफ आने लगे। अपराधियों को देखकर हम सभी के द्वारा रोड पर निकल कर शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा होने पर पर अपराधी भाग निकले। अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिये जाने से हमारे परिवार के बीच भय का माहौल हो गया है। अपराधियों का चेहरा हमारे घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है। दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.