औरैया, अप्रैल 2 -- बेला, संवाददाता। प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर दिल्ली में साथ रह रहे प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने ससुराल लौटने के बाद कीटनाशक पीकर जान दे दी, जबकि कुछ ही घंटों बाद प्रेमी का शव बेला थाना क्षेत्र में पांडु नदी किनारे लावारिश हालत में मिला। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गहलौतनपुरवा अलीनगर निवासी 45 वर्षीय रिंकी देवी पत्नी रामनिवास और कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के गड़िया गांव निवासी 28 वर्षीय सुग्रीव कुमार पुत्र रामसरन के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। 10 मार्च को रिंकी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिस पर 13 मार्च को पति रामनिवास ने थाने में तहरीर दी थी। रिंकी अपने साथ नकदी और ...