अलीगढ़, जनवरी 31 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर जरेलिया में शुक्रवार को एक विधवा महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले गांव के एक पक्ष ने उन पर दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके चलते उन्हें चौकी पर बुलाया गया, जहां दूसरे पक्ष ने माफी मांग ली थी। उधर, महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि देररात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। टप्पल क्षेत्र के गांव हसनपुर जरेलिया निवासी 45 वर्षीय सुदेश देवी के पति सुरेंद्र सिंह की कोरोना काल में खेत पर नील गाय के हमले से मौत हो गई थी। उनकी बेटी प्रभा शादीशुदा है, तीन दिन से गांव में ही है। बेटा मामा से मिलने के लिए नोएडा गया था। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.