मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव में शनिवार को विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका माला कुमारी (24) का शव खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर अपर थानेदार अशोक कुमार राम पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। माला की चाची रामदुलारी देवी ने बताया कि मृतका का मायका करजा थाने के बड़का गांव मठिया में था। फोन से घटना की जानकारी मिली, इसके बाद भागे-भागे पहुंची। मामले को लेकर माला के चाचा भिखारी सहनी ने थाना में आत्महत्या का केस दर्ज कराया है। अपर थानेदार अशोक कुमार राम ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.