गढ़वा, जनवरी 25 -- गढ़वा। खरौंधी थानांतर्गत मझिगावां गांव निवासी अजीत सिंह की पत्नी 25 वर्षीय सरिता देवी ने शनिवार रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सरिता देवी और उसके पति के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर नोकझोंक हुई थी। उसी गुस्से में आकर सरिता देवी ने कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को उसकी जानकारी मिली। तब उसे आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में इलाजरत सरिता देवी की हालत में सुधार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.