महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी
बांदा, अगस्त 26 -- बांदा। महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी भाऊ राम ने बताया कि उसकी 65वर्षीय भूरी ने मंगलवार की सुबह घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.