देवघर, दिसम्बर 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के कुशेश्वर मंदिर के पास रहने वाली सोमा बनर्जी नामक महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर अवैध तरीके से उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उनके पिता के नाम पर मुख्य सड़क किनारे खाली जमीन है। आर्थिक तंगी के कारण कुछ हिस्से की जमीन बेच दी गई थी, जबकि कुछ जमीन पर उन्होंने अपना घर और दुकान बनाने के लिए खाली रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति रातों-रात उनके खाली पड़े जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला ने कहा कि जमीन पर हो रहे कब्जे की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत थाना में आवेदन दिया ताकि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.