महिला ने छूने पर आपत्ति जताई तो पीट-पीटकर मार डाला, दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। 20 साल की एक महिला ने एक आदमी द्वारा उसे छूने पर आपत्ति जताई तो उस आदमी ने कथित तौर पर उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 नवंबर की रात को हुई थी। 8 नवंबर को बुराड़ी इलाके में एक खाली प्लॉट के पास महिला का शव मिला। आरोपी की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय दुकानदारों ने महिला को सड़क किनारे खराब हालत में पड़ा हुआ देखा। यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए नई SOP! 50 हजार लोगों की लिमिट, टाइमिंग भी तय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रमोद सिंह उस इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक महिला पर पड़ी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी जांच और पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.