बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। शहर की आदर्श कालोनी में नगर पालिका के स्वान रेस्क्यू अभियान के दौरान एक महिला ने हंगामा कर दिया। महिला ने टीम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। पालिका की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंची थी, तभी महिला मौके पर आकर कर्मचारियों से उलझ गई। महिला ने कुत्तों के प्रति अपनी ममता जताते हुए कर्मचारियों से तीखी बहस की। आखिरकार पकड़े गए कुत्तों को छुड़वा दिया। मौके पर मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर हैरान रह गए। महिला का कहना था कि ये कुत्ते मोहल्ले के लिए खतरा नहीं, बल्कि उनके अपने जैसे हैं। उसने टीम को दोबारा मोहल्ले में न आने की चेतावनी भी दी। इस दौरान कुछ देर के लिए अभियान बाधित रहा। पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्द...