हापुड़, मार्च 11 -- हापुड़। पड़ोसियों से हुए विवाद में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एक महिला का गुस्सा बुधवार को मेरठ गेट पुलिस चौकी में फूट पड़ा। महिला ने मेरठ गेट पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया और दारोगा की कुर्सी समेत चौकी का सामान तोड़ दिया। महिला के हंगामे से चौकी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत कराकर उसकी समस्या का समाधान किया। पुलिस का दावा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार भी है। वहीं इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता निवासी एक महिला का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की थ...