बरेली, अक्टूबर 6 -- बरेली। सीबीगंज क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को दुर्लभ प्रसव के दौरान एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म का मामला सामने आने के बाद परिजन और आसपास के लोग भी हैरान हैं। चिकित्सकों के अनुसार मां और चारों नवजातों की हालत फिलहाल ठीक है। सभी को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनईया रानी गांव निवासी शबनम को सोमवार तड़के करीब चार बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर लिया। चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं。 यह भी पढ़ें- मुकबधीर दिव्यांग महिला की मौत पर अगर कार्रवाई...