काशीपुर, मार्च 19 -- काशीपुर। एक महिला ने चार युवकों पर उसके पति व पुत्र को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर नई बस्ती निवासी शायरा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 12 मार्च को उसका पुत्र कामिल अपने दोस्त अरशू, समर के साथ स्कूल की तरफ से आ रहा था। तभी वहां आजम, अरशद, फैजान, शाने आलम आए और बिना किसी करण उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद शाने आलम की दादी उल्टा मेरे पुत्र की शिकायत करने मेरे घर आ गई। कुछ देर बाद उसके पति मुस्तकीम अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में शाने आलम, फैजान, अरशद, आजम ने मेरे पति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसस...