बलिया, मार्च 8 -- मनियर। इलाके के पुरुषोत्तम पट्टी निवासी शुभावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रोशन यादव व विशाल यादव, बिजलीपुर के शिवशक्ति उर्फ राजा यादव तथा सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी गुलशन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया जाता है कि तेज रफ्तार वाहन चलाने का विरोध करने पर आरोपियों ने मुझे और मेरे भतीजा अमित को मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...