महिला ने चयन प्रक्रिया में पक्षपात का लगाया आरोप
उन्नाव, जून 21 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। क्षेत्र के अहमदाबाद माथर गांव में आंगनवाड़ी सहायिका के चयन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक आवेदिका ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। गांव निवासी रेनू पत्नी नीरज ने दिए प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने और अन्य महिलाओं ने आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन उसका नाम चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया और जिसका चयन किया गया। वह प्रधान की संबंधी है। इसीलिए मांग है कि चयन प्रक्रिया की जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे प्रार्थनी को न्याय मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.