कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव की एक महिला ने मंगलवार रात में घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। गांव पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन करने व तहसीलदार डेरापुर के पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।खम्हैला गांव निवासी कृष्णकुमार पुत्र रूपसिह बहराइच में चीनी मिल में काम करता है। उसकी शादी 22फरवरी को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटुआपुर गांव निवासी महेन्द्र पाल की बाइस साल की पुत्री रंजना के साथ हुई थी। दो दिन पहले कृष्णकुमार उर्फ टिंकू अपनी पत्नी रंजना को घर में छोड़कर ड्यूटी करने चला गया था। मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद उसकी मां शांती देवी, बहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.