महिला ने घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज
सासाराम, जून 6 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में महिला ने बताया है कि दो जून की शाम गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया था।
मारपीट की घटना आरोप है कि उसी रात करीब नौ बजे गांव के कई लोग लाठी, रॉड एवं क्रिकेट विकेट लेकर उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। महिला के अनुसार, शोर सुनकर जब वह घर से बाहर निकली और विरोध जताया, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग घर के अंदर घुस गए और महिला के कपड़े फाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.