महिला ने गोल गप्पे खाए, रुपये मांगने पर घोंपा चाकू
कौशाम्बी, जून 13 -- सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम हैरतअंगेज घटना हुई। यहां नशे में धुत एक महिला ने ठेले पर जाकर गोलगप्पे खाए। पैसे मांगने पर दुकानदार के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कमासिन निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार स्थानीय चौराहे पर चाट-फुल्की का ठेला लगाता है। शुक्रवार की शाम उसके ठेले पर जालौन जिले के काल्पी थाना क्षेत्र के छौंका गांव की रहने वाली संगीता बहेलिया पत्नी अर्जुन बहेलिया पहुंची। उसने 10 रुपये के गोलगप्पे खाए। दुकानदार के अनुसार, महिला ने शराब पी रखी थी। जब दुकानदार ने गोलगप्पे के पैसे मांगे तो महिला गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर ठेले पर रखा चाकू निकालकर उसने दुकानदार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.