महिला ने गांव के तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। बगहा भिखारी गांव की एक महिला ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसकी बढ़िया (बाड़) के चारों ओर मिट्टी खोदकर गड्ढा कर दिया। इससे वह गिरने लगी। विरोध करने पर शाम करीब पांच बजे आरोपियों ने गाली-गलौज की। लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.