रुद्रपुर, सितम्बर 18 -- सितारगंज। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस को तहरीर सौंपी है। निर्मला देवी पत्नी आजाद कुमार निवासी ग्राम साधुनगर ने तहरीर में कहा है कि सात सितम्बर को सरिता देवी पत्नी अनिल साहनी, सुदामी देवी पत्नी रामआसरे, अनिल कुमार निवासी ग्राम साधुनगर ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मौके पर लोगों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.