गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा। बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी खुर्द गांव निवासी राजेंद्र भुइयां की पत्नी 40 वर्षीया अनीता देवी ने गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनीता के पति का संबंध किसी दूसरी महिला के साथ है। उसे लेकर हमेशा अनीता के साथ मारपीट करता है। उसी बात से आक्रोशित होकर अनीता ने अपना ही गला रेत लिया। उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...