हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए हल्द्वानी लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक रातीघाट, भवाली निवासी मुन्नी देवी सोमवार को परिजनों से खेत में काम करने की बात कहकर निकली थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो घरवाले खोजबीन में निकले। मुन्नी खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल भवाली सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने की बात कहकर डॉक्टर ने सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। यहां डेढ़ घंटे उपचार के बाद मुन्नी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्द...