महिला ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक मौत
ललितपुर, मई 12 -- ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत मुहल्ला बुढ़पुरा निवासी एक महिला ने अपने घर में कमरे के भीतर डीजल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। कमरे से धुआं निकलते देख उसकी बेटी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली सदर अन्तर्गत मुहल्ला बुढ़पुरा में रहने वाली 40 वर्षीय विधवा महिला राधा कुशवाहा प्रतिदिन की तरह मंगलवार को अपने घर पर काम निपटा रही थीं। इस बीच वह अपने कमरे में गईं और दरवाजे को अंदर से बंद करके डीजल उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। बाथरूम से बेटी शिल्पी बाहर निकली तो कमरे से धुआं उठता देख उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। आनन फानन में पड़ोसी उसके घर में एकत्रित हुए और दरवाजे को तोड़कर महिला को बाहर निकाला लेकिन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.