महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
मिर्जापुर, जून 4 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव निवासी 42 वर्षीय सरिता का घर में किसी बात को लेकर पारीवारिक विवाद हो गया। जिसके चलते महिला ने घर में रखा किसी कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया। एंबुलेंस से मिर्जापुर ले जाते समय बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.