पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी में रविवार सुबह विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी नगमा का अपने पति चंदबाबू के साथ रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद नगमा ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके तुरंत बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब नगमा कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जब उन्होंने कमरे के भीतर जाकर देखा, तो नगमा अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। यह भी पढ़ें- युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती उसे तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.