महिला ने खाया जहर, हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- सितारगंज, संवाददाता। एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पति, जेठ, जेठानी और ननद पर बेटी को जहर खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर छह निवासी विद्या देवी पत्नी स्व. भागीरथ कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री मूर्ति देवी उर्फ हेमा का विवाह 30 मार्च 2018 को स्थानीय निवासी गोपाल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण प्रसाद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, जेठ मोहन प्रसाद, जेठानी राधा और ननद राजो कम दहेज लाने का ताना देकर हेमा को प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौता होने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.