महिला ने खाई चूहे मारने की दवा,झाड़ग्राम रेफर
घाटशिला, जून 24 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत अंतर्गत सोनाहारा गांव में 50 वर्षीय रतन मनी महाली नामक महिला ने मंगलवार को किसी बात से नाराज होकर घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। घटना के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार जनों ने उसे टेंपो से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां, डॉ साहिबा सोरेन ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया। इस अवसर संबंध में रतन मनी महाली की बेटी लक्ष्मी महाली ने बताया कि उनकी मां ने किसी बात पर गुस्से में आकर चूहा मारने वाली दवा खा गयी, जिसके बाद हालत बिगड़ने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.