लखनऊ, मार्च 22 -- - डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़वाया, आरोपी भेजे गए जेललखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।निशातगंज तीसरी गली में शनिवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात में एक महिला ने प्रेम संबंध में बाधा बनी 65 वर्षीय सास निर्मला देवी की किराएदार प्रेमी (क्रिकेट खिलाड़ी) के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों ने वृद्धा का मुंह पकड़कर फर्श पर गिराया। हाथ पैर बांधे और फिर गला घोंटकर मार डाला। लूट दिखाने के लिए कमरे का सामान फैला दिया। वारदात के बाद जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ भाग निकली। महिला का बेटा घर पहुंचा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक निर्मला के पति राजाराम सचिवालय कर्मी थे। तीन वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। निर्मला अपने बेटे त्रिदेश, ...