गढ़वा, फरवरी 14 -- भवनाथपुर। केतार थानांतर्गत बीजडीह गांव में सास-बहू के आपसी विवाद के बाद सास के आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि थाना क्षेत्र के बीजडीह गांव निवासी अमरानाथ राम की पत्नी मनमती देवी ने घरेलू विवाद के दौरान कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास की। घटना में वह घायल हो गईं। घटना के संबंध में बहू रीना देवी ने बताया कि गाय चराने जाने को लेकर सास-बहू के बीच विवाद हो रहा था। उसी दौरान उन्हें फंसाने के प्रयास में सास मनमती अचानक पास के सूखे कुएं में कूद गईं। उससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना केतार थाना को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.