लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- तिकुनियां, संवाददाता। कोतवाली के सुथना बरसोला गांव की पिंकी देवी ने बंटाई पर अपना खेत जोतने वाले पर खेत जोतते समय सोने के जेवर वाले पीतल के घड़े को हड़पने की सीएम से शिकायत की है। पिंकी ने मुख्यमंत्री के साथ एसपी और डीएम से भी शिकायत की है कि उसके उसी दिन शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और बिना जांच मामले को फर्जी बता दिया। पिंकी ने बताया कि उसे अपने पिता श्रीकृष्ण से वरासत में अपने गांव में ही एक एकड़ जमीन मिली है। इसे उसने तिकुनियां के बगिया मोहल्ले के गोपाल और उसके भाई अनिल को बटाई पर दे रखा है। सात फरवरी को गोपाल और अनिल खेत में गन्ना बो रहे थे। तभी ट्रैक्टर के पीछे लगे गन्ना बोने वाले रेजर से जमीन में दबा पीतल का घड़ा टकरा गया। अनिल ने उसे रामनगर तथा सुथना बरसोला के ही गन्ना बुवाई कर रहे मजदूरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.