पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के नावाजयपुर निवासी 24 वर्षीय महिला नीलम देवी ने अपने घर में गुरुवार की सुबह 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की। घर वालों ने उसे तत्काल मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई। महिला के देवर रवींद्र कुमार ने बताया कि सास-पतोह के झगड़े में महिला ने यह कदम उठाया था। एमआरएमसीएच के इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि महिला के गले पर कोई निशान नहीं है। अब स्थिति सामान्य है। सही समय पर घर वालों ने अस्पताल पहुंचाया है, जिससे उसकी जान बच गई। फिर भी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.