गढ़वा, मार्च 5 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत बैलाझंखड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय शमीमा अख्तरी ने गुरुवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शमीमा का अपने पति असगर अंसारी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गई थी। उसके बाद उसने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.