महिला ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में गृह क्लेश के चलते महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में ने बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हरसोली निवासी ओमपाल कश्यप की पुत्री रीना की शादी करीब चार वर्ष पूर्व मोहित पुत्र सुरेश कश्यप के साथ हुई थी। मुबारिकपुर निवासी मोहित कश्यप की पत्नी रीना ने शुक्रवार देर शाम को गृह क्लेश के चलते कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रीना के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर रीना को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.