पाकुड़, अप्रैल 22 -- ​पाकुड़। प्रतिनिधि रामभक्त सेवा दल की सदस्य अनामिका ने 'रक्तदान महादान' के संकल्प को चरितार्थ करते हुए पाकुड़ रक्तकोष पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अनामिका ने कहा कि समाज के जरूरतमंदों की मदद करना उनकी पुरानी इच्छा थी, जिसे आज उन्होंने पूरा किया। ​संगठन के प्रतिनिधि सनातनी सागर ने बताया कि रामभक्त सेवा दल का मुख्य उद्देश्य समाजहित में कार्य करना और 'विकसित जिला, विकसित लोग' के संकल्प को सिद्ध करना है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, जिला परिषद सदस्य सह प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल, सनातनी आशीष चौरसिया और प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...