किशनगंज, फरवरी 27 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवैली पंचायत स्थित वार्ड संख्या 3 में बुधवार को महिला ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना में महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मामले को दबाने के लिए पति द्वारा घर पर ही रातभर रखा गया जिसके बाद स्थिति काफी बिगड़ने लगी। जिसके बाद मायके वालों को खबर मिलने के बाद गुरुवार को दोपहर एक बजे गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ लाया गया। चिकित्सकों द्वारा महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया। महिला की नाजुक स्थिति को देखकर लोग आत्मदाह या कुछ और होने का अंदेशा जता रहे हैं ' टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि घटना की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.