महिला ने कार्यालय के बाहर किया हंगामा
लातेहार, मई 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के बाहर शुक्रवार को मैतरी मासोमात ने जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि जमीन का काम नही किया जा रहा है। खूब उन्हें दौड़ाया जा रहा है। करीब तीन लाख रुपये की मांग भी की गई है। करीब डेढ़ लाख रुपये उनसे ले भी लिया गया है, लेकिन बावजूद जमीन के काम को लटका कर रखा गया है। महिला ने कहा कि कई महीने से वह कार्यालय की दौड़ लगा रही है। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। इससे वह आजिज हो गई है। इधर सीओ से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होने मोबाइल रिसीव नही किया। यह भी पढ़ें- डीएम के जनता दरबार में 31 मामलों की सुनवाई के बाद निबटारा यह भी पढ़ें- योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से महादलित महिलाओं ने किया हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.