शामली, अप्रैल 7 -- शामली। आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला ने एसडीएम से कांशीराम कॉलोनी में रिक्त आवास आवंटित किए जाने की मांग की है। मंगलवार को मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि कॉलोनी निवासी कविता पत्नी सुरेश ने एसडीएम अर्चना शर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि वह किराये के मकान में रहकर घरों में काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। उसके पति सुरेश के दोनों पैरों में गंभीर चोट है, जिनका उपचार चल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है। कविता ने कांशीराम कॉलोनी में रिक्त पड़े आवासों में से एक आवास आवंटित किए जाने की मांग की है, ताकि वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित रूप से रह सके। इस संबंध में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने भी प्रार्थिनी के समर्थन में प्रशासन से मदद की अपील की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.