फिरोजाबाद, मई 29 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह महिला ने कमरे में पहले ताला डाला पिर साड़ी से गले में फंदा कसकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। । सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। खेरे वाली माता मंदिर छारबाग निवासी 40 वर्षीय गायत्री पत्नी विजेंद्र सिंह का शुक्रवार सुबह सात बजे बच्चों की किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से गेट बंदकर ताला लगा लिया। गले में साड़ी का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से लटक गई। कुछ समय बाद परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- महिला ने कमरे में ताला लगाकर लगाई फांसी, मौत परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे से लटका देखकर चीख निकल गई।थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि घर में बच्चों...