महिला ने ऑटो में दिया 4 बच्चों को जन्म, अस्पताल पहुंचने से पहले एक भी नहीं बचा
मंडला, जुलाई 8 -- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय ऑटो-रिक्शा में चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन इनमें से एक भी बच्चा सही सलामत अस्पताल नहीं पहुंच सका। जन्म के कुछ ही देर बाद ही चारों बच्चों की मौत हो गई। महिला के परिवार का आरोप है कि एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से नवजात बच्चों की जान चली गई। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की मौत समय से पहले डिलीवरी और उनके अधूरे विकास के कारण हुई है। महिला के पति का दावा है कि अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो बच्चे बच सकते थे। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि मंडला जिले की नाइगांव की रहने वाली रजनी सिंगाराम को गर्भावस्था के सातवें महीने में प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को एक निजी वाहन से घुथास स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.