उरई, मार्च 16 -- उरई। आटा थाना क्षेत्र के बारा इमिलिया बुजुर्ग की महिला ने पति पर हुए हमले के आरोपियों से मिल रही धमकियों को लेकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बारा इमिलिया बुजुर्ग की रेखा देवी पत्नी वीरपाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया 4 नवंबर को गांव के ही अरविंद, हरिश्चंद्र, हिमांशु और सत्यम ने पति वीरपाल पर प्राणघातक हमला कर दिया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। घटना की रिपोर्ट थाना आटा में दर्ज हुई थी। रेखा देवी का कहना है बाद में न्यायालय में भी कार्रवाई हुई जिसमें आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त हो गई। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपी घर आकर धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराए जाने...