मुजफ्फरपुर, मई 8 -- साहेबगंज। राजेपुर ओपी क्षेत्र की सरैया पंचायत के बहोरा छपरा गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर उर्मिला देवी को मारपीट कर पांच बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। मामले में पीड़िता उर्मिला देवी ने एसएसपी को आवेदन देकर आरोपितों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि राजेपुर ओपी में एफआईआर दर्ज है। इसमें पति गुड्डू पासवान, ससुर धनपत पासवान, परसा सदन निवासी चंदन पासवान तथा गुलवारिया निवासी ललन पासवान समेत छह लोगों को आरोपित किया गया है। बताया कि सभी आरोपित घर से बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और जान मारने की नीयत से अधमरा कर दिया। राहगीरों को देखकर सभी आरोपित भाग गए। केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.