नई दिल्ली, मार्च 3 -- शादियों के इस सीजन में आपने भी कई विवाह समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई होगी। वर-वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी होंगीं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप किसी शादी समारोह में जाएं, वहां आपको एक दुल्हन के साथ 2 दूल्हे दिख जाएं? आपको भले ही यह सोचकर हंसी आए, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसी ही शादी वायरल हो रही है। यहां एक दुल्हन ने एक ही मंडप पर 2-2 युवकों से शादी रचा ली, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल यह मामला थाईलैंड का है। थाईलैंड की 37 साल की डुआंगडुआन केत्सारो ने एक समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी कर ली। यह शादी खूब चर्चा में है। महिला का नाम डुआंगडुआन, जो एक सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी है। शादी का समारोह सादा और पारंपरिक था, जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। तस्वीरें इंटरनेट पर ...