रामपुर, जून 27 -- 108 एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों ने महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव करा दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा सकुशल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महिला ने बेटी का जन्म दिया है। मिलक थाना क्षेत्र के जगतनाथपुर गांव निवासी प्रेम सिंह की पत्नी पिंकी को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद पिंकी के पति प्रेम सिंह ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया था। जिसके बाद उनकी पत्नी को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाने लगे थे, किंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिंकी को प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने लगी।इसके बाद एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) सचिन ने रास्ते में हाईवे पर ही एंबुलेंस को रोक लिया और अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए महिला के परिजनों के साथ एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। यह भी पढ़ें- महिला...