कौशाम्बी, मई 7 -- सरायअकिल क्षेत्र की एक महिला नेत्री को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजा जा रहा है। उसे हत्या की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ है। कहता है कि संबंध बनाना है। यह भी कहता है कि उसके दोस्त अभिषेक यादव के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्रवाई कराई तो इसी तरह से गंदे मैसेज भेजे जाएंगे। परेशान होकर महिला नेत्री ने मामले की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की। डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...