महिला नेतृत्व से बनेगा विकसित भारत: सरयू
रांची, जून 1 -- रांची, संवाददाता। एसएन सिन्हा एजुकेशनल ट्रस्ट के सभागार में सोमवार को स्वर्गीय प्रोफेसर एमपी सिंह की 87वीं जयंती के अवसर पर 'विकसित भारत हेतु महिला नेतृत्व' विषयक एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिला नेतृत्व की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। अब महिलाओं को केवल सशक्त नहीं होना है, बल्कि उनके नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण करना है। विशिष्ट अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर मिलने से समाज तेजी से प्रगति करता है। वहीं, रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार ने महिला नेतृत्व को सामाजिक परिवर्तन की सबसे प्रभावी शक्ति बताया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें सेवानिवृत्त आईएएस रविंद्र कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.