जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर। आगामी 9 और 10 सितंबर को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में समन्वय बैठक हुई। सम्मेलन का आयोजन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, एनआईटी जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के आमंत्रण, आवास और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डॉ. शुक्ला महंती को सम्मेलन का संयोजक तथा डॉ. कविता परमार और डॉ. सरोज षाड़ंगी को सह-संयोजक बनाया गया। सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश से करीब 150 महिला शिक्षाविद एवं नेतृत्वकर्ता भाग...