प्रयागराज, मार्च 12 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में शुक्रवार को ''स्त्री अध्ययन विभाग'' की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई है। विषय 'विकसित भारत 2047 राष्ट्र निर्माण में महिला नेतृत्व की भूमिका और चुनौतियां' है। अध्यक्षता कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा करेंगी। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. चंद्रकला पाडिया (शिमला) बीज वक्तव्य देंगी, जबकि अदिति माहेश्वरी और डॉ. अर्चना सिंह विशिष्ट विचार व्यक्त करेंगी। डॉ. अवंतिका शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.