महिला नशा तस्कर 7.53 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विकासनगर, मार्च 26 -- कोतवाली सहसपुर पुलिस ने 7.53 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला का पति भी गौकशी, चोरी और तस्करी में जेल जा चुका है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम खुशहालपुर में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला को देखा गया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 7.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला की पहचान शबनम पत्नी मुंतजिर निवासी खुशहालपुर के रूप में हुई। उसने बताया कि उसका पति मुन्तजिर पहले कई बार सहसपुर से गोकशी, चोरी, नशा तस्करी में जेल जा चुका है। जिस कारण वकील की फीस भरने के लिए वह आसपास के तस्करों से सस्ते दामों पर नशा खरीदकर महंगे रेट पर बेचती थी। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.