मधेपुरा, अप्रैल 28 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। परमानंदपुर पंचायत के वार्ड पंच में बीते शुक्रवार को पति से विवाद को लेकर पत्नी द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका राजकुमारी देवी की मां कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी वार्ड आठ निवासी भुलूर देवी ने श्रीनगर थाना में आवेदन देकर बेटी के पति दिनेश ऋषिदेव, देवर, सास सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि बेटी के पति व ससुराल वालों द्वारा विवाह के कुछ समय बाद से ही दहेज में बाइक व पचास हजार रुपए नकद मायके वालों से मांगने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- मैनाचक की लड़की की ससुराल में संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप इसी बात को लेकर पिछले दिन बेटी के पति सहित अन्य लोगों द्वारा उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपी...