देवरिया, अप्रैल 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को संसद में गिरा कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। आगामी चुनाव में मातृ शक्ति विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देंगी। इस बिल से किसी भी दल को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। विपक्षी पार्टियां महिला द्रोही हैं। यह बातें रविवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रस्ताव संसद में पास नहीं होने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने और दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारी मातृ शक्ति को विकसित भारत के संकल्पों से जोड़ने का रास्ता था, लेकिन विपक्ष ने सदन में संख्या बल से इसे कुचल दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, फूंका अखिलेश व राहुल क...