कौशाम्बी, मार्च 1 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बहन सत्यवती का विवाह फरवरी 2018 में इलाके के बसेढ़ी उपरहार निवासी अनंत कुमार से हुआ था। पीड़ित के अनुसार उसका बहनोई कोई काम-धंधा नहीं करता है। इसकी वजह से परिवार का खर्च नहीं चला पाता। बहन का मुंह देखकर वह हर महीने कुछ न कुछ रुपये उसे भेज देता था। 27 फरवरी को पीड़ित की बहन अपने दो बच्चों क्रमश: दो व छह वर्ष के साथ संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर रविवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। भाई ने आरोप लगाया कि बहनोई ने ही बहन और उसके बच्चों को गायब किया है। थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...